राजस्थान: बदमाश 12.1 लाख रुपये समेत पूरा एटीएम उखाड़कर साथ ले गए

जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में चार-पांच अज्ञात बदमाश एक वाहन (एसयूवी) की मदद से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एक एटीएम उखाड़कर अपने साथ ले गये, जिसमें 12.1 लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘चौथ का बरवाड़ा’ की थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि घटना बुधवार की रात सारसोप …

जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में चार-पांच अज्ञात बदमाश एक वाहन (एसयूवी) की मदद से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एक एटीएम उखाड़कर अपने साथ ले गये, जिसमें 12.1 लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘चौथ का बरवाड़ा’ की थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि घटना बुधवार की रात सारसोप गांव स्थित एसबीआई के एटीएम में हुई, जहां काअज्ञात बदमाश एटीएम उखाड़कर ले गये।

उन्होंने बताया कि मशीन में 12.10 लाख रुपये की नकदी थी। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर ‘चौथ का बरवाड़ा’ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस, राकांपा से हाथ मिलाने से पहले इस्तीफा क्यों नहीं दिया: फडणवीस

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).