कश्मीरी अलगाववादी नेता सेहराई श्रीनगर में गिरफ्तार

श्रीनगर। वरिष्ठ अलगाववादी नेता और सैयद अली शाह गिलानी के करीबी सहयोगी अशरफ सेहराई को श्रीनगर से रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है। तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष सेहराई को बरजल्ला इलाके में उनके घर से गिरफ्तार किया गया। बीते साल केंद्र द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के …

श्रीनगर। वरिष्ठ अलगाववादी नेता और सैयद अली शाह गिलानी के करीबी सहयोगी अशरफ सेहराई को श्रीनगर से रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है। तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष सेहराई को बरजल्ला इलाके में उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

बीते साल केंद्र द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद 5 अगस्त से ही सेहराई घर में नजरबंद थे। सेहराई का बेटा जुनैद मार्च 2018 में आतंकवादियों के खेमे में शामिल हो गया था। वहीं जुनैद इस साल 19 मई को पुराने श्रीनगर शहर के नवाकदल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

वहीं अलगाववादी नेता गिलानी ने हाल ही में अलगाववादी राजनीतिक समूह ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से इस्तीफा दे दिया था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).