बिहार भाजपा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और मां भी संक्रमित

पटना। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोरोना की दस्तक के बाद अब बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ संजय जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके अलावा उनकी पत्नी और मां भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। जायसवाल के भाई डॉ़ दीपक जायसवाल ने बताया कि पटना से लौटने के बाद संजय जायसवाल की कोरोना जांच …

पटना। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोरोना की दस्तक के बाद अब बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ संजय जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके अलावा उनकी पत्नी और मां भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

जायसवाल के भाई डॉ़ दीपक जायसवाल ने बताया कि पटना से लौटने के बाद संजय जायसवाल की कोरोना जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने बताया, “जांच में मां और भाभी (संजय जायसवाल की पत्नी) भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।”

उन्होंने कहा कि घर में परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पार्टी सूत्रों के से मिली जानकारी के अनुसार संजय जायसवाल को सर्दी खांसी व हल्का बुखार था। पिछले सप्ताह वह पार्टी की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होने आए थे।उल्लेखनीय है कि इससे पहले पार्टी के पांच अन्य पदाधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 18,853 तक पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन 1000 से ज्यादा लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).