कोरोना के 3.20 लाख से अधिक नमूनों की जांच

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,20,161 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,20,161 नमूनों की जांच की गयी। जिससे अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल …

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,20,161 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,20,161 नमूनों की जांच की गयी।

जिससे अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 1,24,12,664 हो गयी। देश में कोरोना टेस्ट लैब की संख्या भी बढ़कर 1,223 हो गयी है। जांच की गति तेज करने से पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 29,429 मामले सामने आये हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रति दस लाख आबादी 140 नमूना जांच करने की सलाह दी है। देश के 22 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में प्रति दस लाख आबादी 140 नमूनों से अधिक की जांच की जा रही है जिससे कोरोना संक्रमितों की पहचान जल्दी हो जा रही है और उनका उपचार भी तवरित गति से शुरू हो जा रहा है।

देश में प्रति दस लाख आबादी औसतन 201 नमूनों की जांच की जा रही है। गोवा में सर्वाधिक प्रति दस लाख आबादी 1,058 जांच, दिल्ली में 978, त्रिपुरा में 642, तमिलनाडु में 563, जम्मू कश्मीर में 540, पुड्डुचेरी में 511, हरियाणा में 420, लद्दाख में 353, असम में 310, कर्नाटक में 297, आंध्रप्रदेश में 260, मध्य प्रदेश में 249, चंडीगढ़ में 245, पंजाब में 243,उत्तराखंड में 242, राजस्थान में 235, महाराष्ट्र में 198, केरल में 182, हिमाचल प्रदेश में 181, सिक्किम में 165, नागालैंड में 151 और मिजोरम में 149 नमूनों की जांच हो रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).