कांग्रेस ने गहलोत सरकार गिराने की ‘साजिश रचने’ के लिए भाजपा की निंदा की

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा पर राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पार्टी की निंदा की है। कांग्रेस ने यह दावा ऐसे समय में किया है, जब तीन ऑडियो क्लिप सामने आए हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कथित रूप से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा पर राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पार्टी की निंदा की है। कांग्रेस ने यह दावा ऐसे समय में किया है, जब तीन ऑडियो क्लिप सामने आए हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कथित रूप से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और जयपुर के भाजपा नेता संजय जैन के साथ गहलोत सरकार को गिराने के मुद्दे पर बात कर रहे हैं। राजस्थान में एसओजी ने इस मामले में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने बताया, “ये ऑडियो टेप साबित करते हैं कि लॉकडाउन के दौरान भी, भाजपा इस बात पर फोकस करने के बजाय कि देश में कोरोना वारस से कैसे निपटा जाए, राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रच रही थी।” शेरगिल ने कहा, “इस पूरे प्रकरण में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मुख्य आरोपी है, क्योंकि विपक्षी विधायकों को लुभाने के लिए भाजपा के गोदाम से डिजाइन, बुनियादी ढांचा और धन उपलब्ध कराया गया है।”

उन्होंने कहा कि ऑडियो टेप जारी होने के साथ, दो चीजें स्पष्ट हैं -जहां तक भाजपा का संबंध है, पुरानी आदतें जल्दी जाती नहीं हैं और दूसरी बात, इसके नेता हर साल किसी न किसी राज्य में ‘ऑपरेशन कमल’ चलाने की अपनी आदत नहीं छोड़ सकते।

शेरगिल ने कहा कि गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जिब्राल्टर की चट्टान की तरह मजबूत है। सत्तारूढ़ सरकार द्वारा तीनो ऑडियो किल्प रिलीज करने के फौरन बाद शेखावत और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर कांग्रेस के सचेतक महेश जोशी की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई।

इससे पहले सुबह में, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक संवाददाता सम्मलेन बुलाया था और भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश कर राज्य सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).