ISRO के वैज्ञानिक ने दुबई के एक शख्स पर गोपनीय जानकारी मांगने का लगाया आरोप

तिरुवंनतपुरम। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र रॉकेट वैज्ञानिक प्रवीण मौर्य ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोप लगाये हैं कि केरल पुलिस की मदद से दुबई के एक शख्स ने उनसे इसरो से संबंधित गोपनीय जानकारी देने की मांग की है और बदले में मोटी रकम की पेशकश की है।

ये भी पढ़ें - गुजरात चुनाव: भाजपा ने दिया नरोदा पाटिया दंगा के दोषी की बेटी को टिकट 

इसरो की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गयी। वैज्ञानिक प्रवीण मौर्य ने ट्वीट किया, “जासूसी करने के लिए केरल पुलिस की मदद से जासूसों ने उनसे संपर्क किया है, जिसमें उसने इसरो से जुड़ी गोपनीय जानकारी मांगने और इसके बदले बड़ी राशि लेने के लिए कहा।

हमने जब गोपनीय जानकारी देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने मुझ पर झूठे पुलिस केस कर दिए। अब उन्होंने मुझे केस वापस लेने के बदले में उनके लिए काम करने की पेशकश की।” उन्होंने बताया कि उस गोपनीय जानकारी हासिल करने की फिराक वाला शख्स ने उनके इंकार पर, उन पर चरस (गांजा) बेचने के आरोप का केस दर्ज करा दिया।

जब केरल पुलिस ने इस मामले से जुड़ी जांच की तो उऩ्हें चरस बेचने का कोई सबूत नहीं मिला। मौर्य ने कहा कि इसरो के अध्यक्ष ने प्रधान मंत्री को कई पत्र लिखे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें एक खुफिया जांच की आवश्यकता है और सरकार से मदद करने की गुहार लगाई।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विभाग खुफिया जांच से इसलिए इंकार कर रहा है, क्योंकि इसरो के कुछ वरिष्ठ अधिकारी जासूसों को उनकी गोपनीय योजना को अंजाम देने में मदद कर रहे हैं जिससे, इसरो में मौजूद इन देश-विरोधी अधिकारियों का पूरा रैकेट सामने आ जाएगा।

ये भी पढ़ें - हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022: चुनावी मैदान में ससुर और दामाद, दोनों के बीच कांटे की टक्कर

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).