उप्र और केरल की दो राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव 24 अगस्त को

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद बेनी प्रसाद वर्मा और केरल से राज्यसभा सदस्य एमपी वीरेंद्र कुमार के निधन के कारण रिक्त हुईं दो सीटों पर उपचुनाव 24 अगस्त को होंगे। इसके अलावा आंध्रप्रदेश विधान परिषद के सदस्य एम वी रमना राव के इस्तीफे से रिक्त सीट के लिए उपचुनाव भी 24 अगस्त …

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद बेनी प्रसाद वर्मा और केरल से राज्यसभा सदस्य एमपी वीरेंद्र कुमार के निधन के कारण रिक्त हुईं दो सीटों पर उपचुनाव 24 अगस्त को होंगे। इसके अलावा आंध्रप्रदेश विधान परिषद के सदस्य एम वी रमना राव के इस्तीफे से रिक्त सीट के लिए उपचुनाव भी 24 अगस्त को होंगे।

चुनाव आयोग ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि इन दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए छह अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी जबकि 13 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और नामांकन पत्रों की जांच 14 अगस्त को होगी। इसके बाद 17 अगस्त तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। आंध्र प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव भी इसी कर्यक्रम के तहत होंगे। एम वी रमना राव ने एक जुलाई को इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल 29 मार्च 2023 तक था। विज्ञप्ति के अनुसार उपचुनाव के लिए मतदान 24 अगस्त को होगा और मतगणना उसी दिन शाम 5:00 बजे शुरू होगी तथा चुनावी प्रक्रिया 26 अगस्त तक समाप्त हो जायेगी।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा का इस वर्ष 27 मार्च को निधन हो गया था जबकि एमपी वीरेंद्र कुमार का निधन 28 मई को हो गया था । श्री वर्मा का कार्यकाल दो अप्रैल 2022 तक था जबकि श्री कुमार का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).