रक्षा बंधन मनाने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 4 की मौत

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन मनाने जा रहा एक परिवार नरसिंहपुर के पास हादसे का शिकार हो गया, इस हादसे में परिवार के चारों सदस्यों पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई है। पूरा परिवार ट्रक के ऊपर बैठकर सफर कर रहा था। ट्रक के पलट जाने से यह हादसा हुआ। गाडरवारा थाने के …

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन मनाने जा रहा एक परिवार नरसिंहपुर के पास हादसे का शिकार हो गया, इस हादसे में परिवार के चारों सदस्यों पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई है। पूरा परिवार ट्रक के ऊपर बैठकर सफर कर रहा था। ट्रक के पलट जाने से यह हादसा हुआ।

गाडरवारा थाने के प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया है कि देवास के सोनकच्छ के निवासी वीरेंद्र मिजाजी (35) अपनी पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ ट्रक के ऊपर सवार होकर जबलपुर जा रहे थे। वीरेंद्र की ससुराल जबलपुर में है और पूजा रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थीं। इस ट्रक में तेल के डिब्बे (कंटेनर) भरे हुए थे। यह ट्रक सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर नादनेर के करीब पलट गया।

मिश्रा के अनुसार, ट्रक के ऊपर सो रहे परिवार के चारों सदस्य तेल के कंटेनरों में दब गए जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, ट्रक के चालक को कोई चोट नहीं आई है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).