बिहार सरकार ने की सुशांत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश

पटना। सुशांत आत्महत्या मामले में बिहार सरकार ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की अनुशंसा कर दी है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा सीबीआई जांच की मांग के बाद सरकार ने सीबीआई की अनुशंसा कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार सुबह कहा, “सुशांत के …

पटना। सुशांत आत्महत्या मामले में बिहार सरकार ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की अनुशंसा कर दी है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा सीबीआई जांच की मांग के बाद सरकार ने सीबीआई की अनुशंसा कर दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार सुबह कहा, “सुशांत के पिता केके सिंह का कंसेंट मिलते ही, मैंने पुलिस महानिदेशक को इस मामले की कागजी कार्रवाई करने और सीबीआई की अनुशंसा करने के कागजात तैयार करने के निर्देश दिए हैं।” उन्होंने कहा कि यह मांग सभी की थी और सुशांत के पिता ने जो पटना में मामला दर्ज करवाया था, उसकी जांच यहां की पुलिस मुंबई जाकर कर रही थी लेकिन मुंबई में यहां की टीम को सहयोग नहीं मिल रहा था। ऐसे में सभी लोगों की मांग सीबीआई जांच की थी।

उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि, “आशा है कि जल्द ही इस मामले को सीबीअई टेकल करेगा और जांच करेगी। सीबीआई का दायरा बड़ा है।” इधर, सुशांत के भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अब इस मामले में दूध का दूध और पानी हो जाएगा।

गौरतलब है कि सोमवार की शाम विधायक नीरज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और इस मामले को लेकर काफी लंबी बात की थी। बिहार विधानसभा में भी सोमवार को सुशांत आत्महत्या का मामला गूंजा था और करीब सभी दलों ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि 14 जून को सुशांत का शव उनके मुबई स्थित फ्लैट से बरामद किया गया था। इसके बाद मुबई पुलिस जांच प्रारंभ की। 25 जुलाई को सुशांत के पिता ने पटना में एक मामला दर्ज करवाया औ? इसके बाद बिहार पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).