चीन पर निर्भरता को बढ़ावा दे रही है भाजपा: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि उसकी नीतियां चीन परस्त हैं और उसकी इन्हीं नीतियों के कारण चीन पर लगातार हमारी निर्भरता बढ़ रही है जो देश को एक गंभीर खतरे की तरफ धकेल रही है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मंगलवार को कहा “भाजपा …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि उसकी नीतियां चीन परस्त हैं और उसकी इन्हीं नीतियों के कारण चीन पर लगातार हमारी निर्भरता बढ़ रही है जो देश को एक गंभीर खतरे की तरफ धकेल रही है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मंगलवार को कहा “भाजपा भारत में चीन को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश- एफडीआई के माध्यम से खुले निवेश की छूट देकर उस पर निर्भरता बढ़ाने का काम कर रही है। भारत में चीनी निवेश में लगातार होता इजाफा भाजपा की चीन पर निर्भरता की पोल खोल रहा है।”

पार्टी ने कहा कि भाजपा की चीन परस्त नीतियों के कारण ही देश में तेजी से चीनी कंपनियों का निवेश बढ़ रहा है और हर साल इसमें इजाफा हो रहा है। उसका कहना है कि भारत में चीनी एफडीआई 2014 में 0.54 अरब डालर था जो 2019 में बढ़कर 4.14 अरब डालर पहुंच गया है। भारत में चीनी कंपनियों का बढ़ता निवेश देश के लिए घातक साबित हो सकता है और भाजपा सरकार की चीन पर बढ़ती निर्भरता देश को एक बड़े खतरे की तरफ धकेल रही है।

लद्दाख में चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा पर घुसपैठ को भाजपा सरकार की चीन परस्त नीति का परिणाम बताते हुए कांग्रेस ने कहा कि चीन गलवान घाटी में हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है और भाजपा सरकार दिल्ली मेरठ सड़क परियोजना के लिए चीनी कंपनी को 1126 करोड़ रुपए का ठेका आवंटित कर रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).