पति ने काट लिया खुद का ही प्राइवेट पार्ट, कुलदेवता के पास रखा, बीवी ने उठाया था ये कदम

पटना। बिहार से एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। यह घटना  मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के रजनी प्रसादी गांव का है। जहां पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया और उसे कुलदेवता के पास रख दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

युवक की पत्नी मायके चली गई थी
वहीं, अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि युवक का इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार मधेपुरा थाना क्षेत्र के रजनी नयानगर में शुक्रवार रात यह घटना हुई है। जहां एक युवक की पत्नी मायके चली गई थी। वह अभी तक नहीं लौटी थी। इस बात से युवक नाराज हो गया और उसने अपना प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट दिया। इस घटना के बाद जब जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। 25 वर्षीय युवक की शादी ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के मलोध वार्ड की लड़की से हुई थी।

कुलदेवता स्थान के पास रखा
इसके बाद युवक दोपहर से शाम तक उसे खोजते रहा। लेकिन पत्नी उसे नहीं मिली. इसके बाद युवक रात में सो रहा था। अचानक रात को जगा और किसी धारदार हथियार से अपने पाइवेट पार्ट काट कर कुलदेवता स्थान के पास रख दिया। इसके बारे में जब लोगों को जानकारी हुई तो उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

युवक के परिजनों का कहना है कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। युवक पंजाब की मंडी में रहकर काम करता था। वह करीब दो महीने पहले घर आया था। तब से वह घर पर ही रह रहा है।

मकर संक्रांति के मौके पर मायके चली गई थी पत्नी
युवक के परिजनों का कहना है कि युवक की पत्नी मकर संक्रांति के मौके पर मायके चली गई थी। इसके बाद से वह मायके से वापस नहीं लौटी। इस बात से नाराज होकर युवक ने शुक्रवार की रात धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- चंद्रशेखर ने कोविड के दौरान विदेशी टीकों के लिए दबाव बनाने का कांग्रेस पर आरोप लगाया, रमेश ने किया पलटवार 

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).