रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर बड़ा विमान हादसा टला

रांची। केरल के कोझिकोड विमान हादसे के दूसरे दिन शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर बड़ा विमान हादसा टल गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि बिरसा मुंडा हवाईअड्डे से टेकऑफ कर रहे एयर एशिया के विमान के इंजन में तेज आवाज के साथ अचानक चिंगारी निकलने लगी। हालांकि, पायलट …

रांची। केरल के कोझिकोड विमान हादसे के दूसरे दिन शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर बड़ा विमान हादसा टल गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि बिरसा मुंडा हवाईअड्डे से टेकऑफ कर रहे एयर एशिया के विमान के इंजन में तेज आवाज के साथ अचानक चिंगारी निकलने लगी।

हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को तत्काल रोक दिया, जिससे बड़ा विमान हादसा टल गया। सूत्रों ने बताया कि करीब 175 यात्रियों एवं क्रू मेंबर को लेकर सुबह मुंबई जा रही एयर एशिया की फ्लाइट क्लीयरेंस के बाद रनवे पर आगे बढ़ रही थी, तभी हादसा हो गया।

इस बात की आशंका है कि किसी पंछी के टकराने से ऐसा हुआ है। हादसे के बाद यात्रियों को बाहर निकाल कर तकनीशियनों की टीम विमान की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि केरल में कोझिकोड हवाईअड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार शाम हादसे का शिकार हो गया, जिसमें दो पायलट समेत 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).