जोधपुर में पाकिस्तानी प्रवासी परिवार के 11 सदस्य मृत मिले

जयपुर। राजस्थान में जोधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र के लोदता अच्लावाता गांव में पाकिस्तान से पलायन कर आए एक परिवार के 11 सदस्य रविवार सुबह एक खेत में मृत पाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब उन्हें ग्रामीणों से सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली। पुलिस ने कहा, …

जयपुर। राजस्थान में जोधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र के लोदता अच्लावाता गांव में पाकिस्तान से पलायन कर आए एक परिवार के 11 सदस्य रविवार सुबह एक खेत में मृत पाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब उन्हें ग्रामीणों से सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली।

पुलिस ने कहा, “11 लोग मृत पाए गए, जबकि एक जीवित था। हालांकि, उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसने दावा किया कि वह बाहर सो रहा था और पता नहीं क्या हुआ था। उसने कहा कि जब वह अपने घर के अंदर गया, तो उसने अपने परिवार के सदस्यों के शव देखे और मदद के लिए चिल्लाया।”

जिला पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) राहुल बरूथ और अन्य अधिकारी घटना स्थल पर थे और जांच कर रहे थे। पुलिस ने घर और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे जांच करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या मरने वालों ने जहर खाया था, या जहरीली गैस का रिसाव हुआ था, या कहीं उनकी हत्या तो नहीं कर दी गई।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).