प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में बिजली दर घटाने की मांग काे ठहराया उचित

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की तरफ से राज्य सरकार से किसानों तथा आम नागरिकों के हितों के मद्देनजर बिजली दर कम करने की मांग काे सही ठहराया है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, “जनता कहती है- उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें कम्पनियों …

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की तरफ से राज्य सरकार से किसानों तथा आम नागरिकों के हितों के मद्देनजर बिजली दर कम करने की मांग काे सही ठहराया है।

प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, “जनता कहती है- उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें कम्पनियों के फायदे के लिए बढ़ाई गई हैं। उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की तरफ से घरेलू फिक्स्ड चार्ज तथा कमर्शियल न्यूनतम चार्ज ख़त्म करने और किसानों के लिए बिजली दरों में कमी किए जाने की मांग एकदम जायज है। राज्य सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष तथा राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से अपनी आपत्तियां और जनहित के प्रस्ताव को विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष को सौंपा है और उपभोक्ता हित में उनसे बिजली दरों को कम करने का आग्रह किया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).