कोविड महामारी के दौरान झूठी सूचनाओं के प्रसार के चलते विश्व में हजारों लोगों की जान चली गई: अनुराग ठाकुर

मुंबई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोविड-19 महामारी के दौरान गलत सूचना और झूठ के प्रसार को शनिवार को बड़ी संख्या में झूठी सूचनाएं फैलाये जाने जैसा बताया और कहा कि दुनिया भर में इसके चलते हजारों लोगों की जान चली गई। ठाकुर पुणे शहर में यूथ 20 (वाई20) परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिसका आयोजन पुणे शहर में एक निजी विश्वविद्यालय में किया गया था।

वाई20, जी20 के सभी सदस्य देशों के युवाओं के लिए एक परामर्श मंच है, जहां वे संवाद करते हैं। मानसिक स्वास्थ्य विषय के बारे में ठाकुर ने कहा, महामारी से अधिक यह बड़ी संख्या में झूठी सूचनाएं फैलाये जाने जैसा था क्योंकि झूठी और गलत सूचना फैलाई गई।

और इसके चलते दुनिया में हजारों-हजार लोगों की मौत हुई। सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री ने कहा, कभी-कभी हमें यह भी देखना होगा कि प्रौद्योगिकी मददगार है, या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व में भारत की स्थिति सकारात्मक रूप से बदली है। मंत्री ने कहा, भारत अब किसी भी वार्ता में बराबरी के स्तर पर बात करता है, यह मायने नहीं रखता कि वार्ता में कौन सा देश शामिल है। नया भारत बेहतर हो रहा है।

ये भी पढ़ें : कपड़ा निर्यात में वृद्धि के संकेत दिखाई देने लगे हैं: पीयूष गोयल 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).