मोदी ने कीटाणुजनित रोगों से बचाव के लिए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरसात के मौसम के बाद जल और कीटाणुजनित बीमारियों के होने वाले प्रकोप के प्रति मंगलवार को लोगों को आगाह करते हुए इनसे बचाव के लिए ऐहतियात बरतने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दूरदर्शन के एक समाचार पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”यह उष्णकटिबंधीय और …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरसात के मौसम के बाद जल और कीटाणुजनित बीमारियों के होने वाले प्रकोप के प्रति मंगलवार को लोगों को आगाह करते हुए इनसे बचाव के लिए ऐहतियात बरतने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दूरदर्शन के एक समाचार पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”यह उष्णकटिबंधीय और रोगवाहक जनित बीमारियों का मौसम है।

मैं आप सभी से उचित सतर्कता बरतने की अपील करता हूं। ” प्रधानमंत्री ने लिखा, ” सरकार भी हालात पर नजदीक नजर रखे हुए है और प्रभावितों की देखभाल सुनिश्चित कर रही है। सुरक्षित रहो,खुश रहिये।” प्रधानमंत्री ने वास्तव में दूरदर्शन के एक समाचार को रीट्वीट किया है, जिसमें यह जानकारी दी गई है कि मॉनसून से मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों से कैसे बचाव किया जा सकता है। खबर में केंद्र सरकार की तरफ से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दे गई है।

गौरतलब है कि बारिश के बाद डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के तेजी से फैलने का खतरा अधिक रहता है और लापरवाही जानलेवा भी साबित हो सकती है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).