राहुल गांधी ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, पीएम ने भी किया नमन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जंयती पर नमन किया। स्व. श्री गांधी की आज 76 वीं जंयती है। मोदी ने स्व. गांधी को जंयती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा, “ पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जंयती पर श्रद्धा सुमन।” स्व. गांधी देश के …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जंयती पर नमन किया। स्व. श्री गांधी की आज 76 वीं जंयती है। मोदी ने स्व. गांधी को जंयती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा, “ पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जंयती पर श्रद्धा सुमन।” स्व. गांधी देश के छठे और सबसे कम 40 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बने थे। उनका कार्यकाल 1984 से 1989 तक था।

राहुल ने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह एक उदार और प्रेम से ओत-प्रोत व्यक्ति थे। पूर्व. प्रधानमंत्री की आज 76 वीं जंयती है। गांधी ने अपने पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए फोटो के साथ ट्वीट किया, ” राजीव गांधी एक गजब के द्रष्टा और अपने वक्त से बहुत आगे के इंसान थे।

लेकिन, इन सबसे परे वो एक उदार और प्रेम से ओत-प्रोत इंसान थे।” उन्होंने आगे लिखा, ”मैं उन्हें अपने पिता के रूप में पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं। हम उन्हें आज और हर दिन याद करते हैं।” स्व. राजीव गांधी देश के छठे और सबसे कम 40 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बने थे। उनका कार्यकाल 1984 से 1989 तक था।

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).