एक दिन में कोरोना जांच का आंकड़ा 10 लाख से अधिक

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप विकराल होने के साथ ही इसकी रोकथाम के लिए जांच भी दिनोंदिन तेजी से रिकार्ड स्तर पर की जा रही है और 21 अगस्त को एक दिन में जांच का आंकड़ा 10 लाख से अधिक हो गया। भारतीय चिकित्सा अनुंसधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से शनिवार …

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप विकराल होने के साथ ही इसकी रोकथाम के लिए जांच भी दिनोंदिन तेजी से रिकार्ड स्तर पर की जा रही है और 21 अगस्त को एक दिन में जांच का आंकड़ा 10 लाख से अधिक हो गया। भारतीय चिकित्सा अनुंसधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से शनिवार को बताया गया कि 21 अगस्त को देश भर में कोरोना वायरस के 10,23,836 नमूनों की जांच की गई।

परिषद के अनुसार 21 अगस्त तक कोरोना की कुल जांच 3,44,91,073 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकार्ड 69,878 नये मामले और 945 मरीजों की वायरस ने जान ले ली। देश में कोरोना के कुल मरीज 29,75,702 जिसमें से सक्रिय मामले 6,97,330 हैं और 22,22,578 लोग वायरस को मात दे चुके हैं। वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 55,794 पर पहुंच गई है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).