बिहार में नीतीश के नेतृत्व में सभी सहयोगी दल लड़ेंगे चुनाव: नड्डा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को एलान किया कि बिहार विधानसभा चुनाव सभी सहयोगी दल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में लड़ेंगे और विजयी होंगे। नड्डा ने आज बिहार पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा भाजपा, जनता दल (यूनाइडेट) और लोक …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को एलान किया कि बिहार विधानसभा चुनाव सभी सहयोगी दल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में लड़ेंगे और विजयी होंगे। नड्डा ने आज बिहार पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा भाजपा, जनता दल (यूनाइडेट) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजप) नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा और इसमें विजयी होंगे।

गौरतलब है कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा बिहार ही नहीं देश मे अन्य राज्यों में विपक्ष अब बीते वक्त की बात हो गई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार चुनाव में विजय हासिल करने के लिए जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा केवल अपने समृद्ध करने में नहीं जुटी रहती वह चाहती है कि उसके गठबंधन सहयोगी भी मजबूत हों।

नीतीश कुमार के राज्य में कोरोना वायरस को नियंत्रण करने के प्रयासों का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा बिहार का रिकवरी रेट आज 73.48 प्रतिशत है। बिहार में घर-घर जाकर दस करोड़ स्क्रिनिंग की गई है। राज्य में कोरोना जांच 35 हजार से बढ़कर आज एक लाख पर पहुंच गई है। इसके लिए बिहार सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा इस बात की खुशी है कि बिहार ने कोविड संकट, चाहे बिजली गिरने से लोगों के हताहत होने का संकट हो और बाढ़ राहत के कार्यों में बहुत अच्छा कार्य किया है।

नड्डा ने कहा बिहार ने राजनीतिक और सामाजिक चेतना को बहुत ही ऊपर रखा है। चंपारण सत्याग्रह हो या नव निर्माण आंदोलन अथवा जय प्रकाश जी को हम याद करें, तो हमें पता लगता है जब सभी ने समझौता कर लिया था, तब बिहार ने नेतृत्व दिया है। बिहार के विषय में हम सब जानते हैं कि देश की राजनीति में एक विशेष स्थान राज्य ने हमेशा रखा है। चाहे वो राजनीतिक विषय हो, सामाजिक विषय हो, सांस्कृतिक पक्ष हो, हर क्षेत्र में बिहार ने नेतृत्व किया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).