अनलॉक-4 में 100 और स्पेशल ट्रेनें होंगी शुरू, रेलवे ने बनाई योजना

नई दिल्ली। भारतीय रेल कोविड-19 लाकडाउन के खुलने के चौथे चरण की शुरुआत के साथ ही यात्रियों के लिए तकरीबन 100 और विशेष गाड़ियां चलाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कुछ और विशेष गाड़ियां शुरू करने की योजना बनाई जा रही है और इस बारे में राज्य सरकारों से …

नई दिल्ली। भारतीय रेल कोविड-19 लाकडाउन के खुलने के चौथे चरण की शुरुआत के साथ ही यात्रियों के लिए तकरीबन 100 और विशेष गाड़ियां चलाने पर विचार कर रहा है।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कुछ और विशेष गाड़ियां शुरू करने की योजना बनाई जा रही है और इस बारे में राज्य सरकारों से बातचीत शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार गाड़ियों की संख्या राज्यों की सहमति पर निर्भर करेगी लेकिन यह आंकड़ा 100 से 110 के आसपास हो सकता है।

इस समय करीब 230 विशेष गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि नई विशेष गाड़ियों का निर्णय मुख्यत: यातायात एवं टिकट की मांग के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा उन मार्गों को भी ध्यान में रखा जाएगा जहां अभी कोई भी यात्री गाड़ी उपलब्ध नहीं है। विशेष गाड़ियों में कुछ श्रेणियों को छोड़कर सभी प्रकार के रियायती टिकटों पर रोक लगाई गई है।

कोरोना महामारी के कारण रेल यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। शारीरिक दूरी और स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है। वातानुकूलित कोचों में चादर तकिए, कंबल आदि देना बंद कर दिया गया है। एसी का तापमान 25 डिग्री सेल्शियस रखा जा रहा है। पेंट्री भी बंद कर दी गई है। केवल पैक्ड फूड उपलब्ध कराया जा रहा है। यात्रियों को स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच के बाद ही आने दिया जा रहा है।

रेल यातायात को सामान्य शुरू करने के बारे में एक सवाल के जवाब में सूत्रों ने कहा कि सामान्य यातायात बहाल करने के बारे में फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। नियमित गाड़ियों पर अगले आदेश तक रोक लागू है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).