देश में 38 लाख के पार कोरोना संक्रमित, 8 लाख से अधिक सक्रिय मामले

नई दिल्ली। देश में बुधवार देर रात तक कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के रिकॉर्ड 70 हजार नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 38 लाख के पार 38.43 लाख से अधिक हो गया जबकि 1015 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 67,400 से अधिक हो गई। वायरस के बढ़ते कहर के बीच …

नई दिल्ली। देश में बुधवार देर रात तक कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के रिकॉर्ड 70 हजार नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 38 लाख के पार 38.43 लाख से अधिक हो गया जबकि 1015 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 67,400 से अधिक हो गई। वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में भी वृद्धि जारी है और बुधवार को फिर से रिकवरी दर में आंशिक सुधार दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात तक 77,712 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 38,43,820 तथा मृतकों की संख्या 67,473 हो गई है। चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नए संक्रमितों में वृद्धि जारी है जिसके कारण सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

बुधवार को 25,674 मरीज बढ़ने से सक्रिय मामले बढ़कर आठ लाख के पार 8,11,670 पहुंच गए। इस दौरान 64,559 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त होने वालों का आंकड़ा 29,64,081 पर पहुंच गया। देश में सक्रिय मामले 21.11 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.11 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.75 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 76.91 प्रतिशत से सुधर कर 77.11 फीसदी पहुंच गई।

महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 17,433 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर सवा आठ लाख के पार 8,25,739 पहुंच गई। राज्य में इस दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों में भी गिरावट दर्ज की गयी तथा इस दौरान 13,959 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या छह लाख के करीब 5,98,496 पहुंच गई है। इस दौरान 292 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 25,195 हो गई है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 72.48 फीसदी पहुंच गई जो मंगलवार को 72.31 प्रतिशत थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर 3.05 फीसदी रह गई। राज्य में आज 3,180 मरीजों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या आज दो लाख के पार 2,01,703 पहुंच गयी जो मंगलवार को 1,98,523 रही थी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).