गोवा: 150 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया, दो गिरफ्तार

पणजी। पुलिस ने 150 किलोग्राम विस्फोटक और 300 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर अवैध रूप से दक्षिण गोवा ले जाने के आरोप में बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलेटिन की छड़ें विस्फोटक सामग्री हैं जिनका उपयोग उद्योगों द्वारा खनन और निर्माण-संबंधी कार्यों के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें - मणिपुर महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला: राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर इंडिया से घटना का वीडियो हटाने का दिया निर्देश 

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान भुजंग खाटवकर (32) और तलक बैपटिस्ट (35) के रूप में हुई है। उन्हें सनवोर्डेम इलाके के गुड्डेमोल में हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति छह बक्सों में जिलेटिन की 1200 छड़ें ले जा रहे थे, जिनका कुल वजन 150 किलोग्राम था।

उनके पास छह बंडल में 300 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर भी थे। अधिकारी के अनुसार, दोनों लोगों ने खुलासा किया कि पत्थर की खदान में इस्तेमाल करने के लिए उन्होंने वैध लाइसेंस के बिना विस्फोटक सामग्री खरीदी थी। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 286 (विस्फोटक पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - मणिपुर की घटना पर संसद में बवाल, मानसून सत्र के पहले दिन ही नहीं चली लोकसभा, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).