दिल्ली मेट्रो में सुबह 7 से 11 बजे तक 7500 यात्रियों ने किया सफर

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की वजह से 22 मार्च को बंद हुई दिल्ली मेट्रो 169 दिन बाद आखिरकार लोगों के लिए शुरू हुई। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक के पहले सफर में दिल्ली मेट्रो में 7500 यात्रियों ने सफर किया। हालांकि डीएमआरसी ने अपने पहले दिन की शुरूआत के लिए काफी तैयारियां की …

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की वजह से 22 मार्च को बंद हुई दिल्ली मेट्रो 169 दिन बाद आखिरकार लोगों के लिए शुरू हुई। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक के पहले सफर में दिल्ली मेट्रो में 7500 यात्रियों ने सफर किया। हालांकि डीएमआरसी ने अपने पहले दिन की शुरूआत के लिए काफी तैयारियां की थीं।

सोमवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सुबह से ही लोगों का दफ्तर आना-जाना बना रहा। सभी यात्री सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करते हुए नजर आए। डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया, “169 दिनों के बाद शुरू हुई मेट्रो में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 7500 यात्रियों ने सफर किया। वहीं सभी यात्रियों की तरफ से डीएमआरसी को पूरा सहयोग दिया गया।”

उन्होंने बताया, “शाम 4 बजे से 8 बजे तक यात्रियों के लिए डीएमआरसी हर संभव प्रयास करेगा, कि सभी सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें।” पहले चरण में दिल्ली मेट्रो दो पालियों में सुबह 7 से 11 बजे तक और दोपहर बाद 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। दूसरे फेज में ट्रेनें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच और शाम 4 बजे से रात 10 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगी।

12 सितंबर से मेट्रो की सर्विस सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी। वहीं, दिल्ली और नोएडा के बीच ब्लू लाइन 9 सितंबर से चलेगी। इसके अलावा मजेंटा लाइन पर लोग 11 सितंबर से सफर कर सकेंगे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).