कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगार गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो आतंकवादियों की मदद करते थे। ये तीनों मददगार बांदीपुर जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के लिए काम करते थे। ये जानकारी पुलिस ने दी। इनके पास से आपराधिक सामान बरामद किए गए हैं जिसमें हैंड ग्रेनेड भी शामिल है। …

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो आतंकवादियों की मदद करते थे। ये तीनों मददगार बांदीपुर जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के लिए काम करते थे। ये जानकारी पुलिस ने दी। इनके पास से आपराधिक सामान बरामद किए गए हैं जिसमें हैंड ग्रेनेड भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व बांदीपुर के हाजिन में मुख्य बाजार में स्थानीय लोगों को में डर पैदा करने के मकसद से पाकिस्तानी झंडा फहराया था। ये सभी ऐसा एलईटी के स्थानीय आतंकवादियों के इशारे पर कर रहे थे। पुलिस ने आगे कहा कि इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

जांच के दौरान पुलिस को तीन लोगों के बारे में पता चला जो इस अपराध में शामिल थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके नाम हैं – मुजीब शमश, तनवीर अहमद और इम्तियाज अहमद शेख। सभी स्थानीय निवासी हैं। इनके पास से हैंड ग्रेनेड के अलावा झंडे, झंडे बनाने के लिए कपड़े, सिलाई मशीन और दूसरे सामान बरामद किए गए हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).