दिल्ली में 90 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म

नई दिल्ली। दिल्ली के छावला, नजफगढ़ इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसमें एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर मारपीट की गई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376/323 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सोनू (33) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गांव रेवला खानपुर का …

नई दिल्ली। दिल्ली के छावला, नजफगढ़ इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसमें एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर मारपीट की गई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376/323 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सोनू (33) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गांव रेवला खानपुर का रहने वाला है।

पीड़ित महिला से मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने मंगलवार को कहा,“ छह महीने की बच्ची से लेकर 90 वर्ष की बुज़ुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस उम्र में इन महिला को इस प्रकार की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। यह साफ दिखाता है कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग इंसान नहीं जानवर हैं। मैं बुज़ुर्ग महिला से मिली हूं, इनको न्याय दिलवाने की जंग में हम इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे। हर हाल में इस मामले में आरोपी को छह महीने में फांसी होनी ही चाहिए।”

दिल्ली महिला आयोग की टीम घटना की सूचना मिलने के वक्त से ही पीड़ित महिला के साथ है एवं उनकी मदद कर रही है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और सदस्य वंदना सिंह ने शाम को महिला से उनके घर पर जाकर मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि बुज़ुर्ग महिला के अनुसार शाम को करीब पांच बजे अपने घर के बाहर दूध वाले के इंतज़ार कर रही थी। उसी वक्त एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें आकर कहा कि दूधवाला आज नहीं आया है और वो उन्हें दूध वाले के पास ले जाएगा। व्यक्ति बुज़ुर्ग महिला को लेकर रेवला खानपुर फार्म ले गया और वहां महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब महिला ने अपना बचाव करना चाहा तो उनके साथ मारपीट भी की गई।

महिला दर्द में रोती रही और उस आदमी से रहम की भीख मांगती रही। उसे याद दिलाती रही की वो उसकी दादी के उमर की है पर उसने एक न सुनी। महिला की आवाज़ सुनकर गांव के कुछ लोगों को पता चल गया और उसकी मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने आरोपी को धर-दबोचा और पुलिस को बुलाया। वहां से पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल जांच कराई गई। महिला की मेडिकल जांच रिपोर्ट में साफ़ तौर से उनके शरीर और गुप्त अंगों में चोटों की बात दर्ज है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).