आयुष मनी तिवारी बीएसएफ राजस्थान सीमांत के नए उप महानिरीक्षक

जैसलमेर। तमिलनाडु कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आयुष मनी तिवारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) राजस्थान सीमांत के नए उपमहानिरीक्षक होंगे। जानकारी के अनुसार वर्ष 1997 बैच के तिवारी उपमहानिरीक्षक अमित लोढ़ा का स्थान लेंगे। लोढ़ा को बल के मुख्यालय दिल्ली में एफएचक्यू में उपमहानिरीक्षक वर्क्स के पद पर लगाया गया है। तिवारी सिविल …

जैसलमेर। तमिलनाडु कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आयुष मनी तिवारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) राजस्थान सीमांत के नए उपमहानिरीक्षक होंगे। जानकारी के अनुसार वर्ष 1997 बैच के तिवारी उपमहानिरीक्षक अमित लोढ़ा का स्थान लेंगे।

लोढ़ा को बल के मुख्यालय दिल्ली में एफएचक्यू में उपमहानिरीक्षक वर्क्स के पद पर लगाया गया है। तिवारी सिविल एविएशन विभाग में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर थे। उनके सोमवार को अपना नया पद भार ग्रहण करने की संभावना है।

लोढ़ा ने गत वर्ष 19 जून को राजस्थान सीमांत के उपमहानिरीक्षक का पदभार संभाला था। इस दौरान उन्होंने राजस्थान फ्रंटियर में कई बेहतरीन कार्यों को अमलीजामा पहनाया। उन्होंने बल के जवानों एवं अधिकारियों तथा उनके परिवारजनों के लिए कल्याण के कई कार्य कराए।

बिहार कैडर के 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी लोढ़ा इससे पूर्व बीएसएफ के जैसलमेर स्थित सेक्टर मुख्यालय नार्थ में उपमाहानिरीक्षक के पद पर पांच वर्ष तक अपनी सेवा दे चुके हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).