पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने रविवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। देवगौड़ा ने राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू की उपस्थिति में कन्नड भाषा में शपथ ली। 87 साल के देवगौड़ा कांग्रेस के समर्थन से 12 जून को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। तबीयत खराब …

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने रविवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। देवगौड़ा ने राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू की उपस्थिति में कन्नड भाषा में शपथ ली। 87 साल के देवगौड़ा कांग्रेस के समर्थन से 12 जून को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।

तबीयत खराब होने की वजह से देवगौड़ा 22 जुलाई को शपथ नहीं ले पाए थे। उसी दिन 61 निर्वाचित सदस्यों में से 45 सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता के लिए शपथ ली थी। देवगौड़ा दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। इससे पहले 24 साल पहले वो राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं।

उस समय वो जून 1996 से अप्रैल 1997 तक देश के प्रधानमंत्री थे। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई, कांग्रेस नेता अंबिका सोनी और समाजवादी पार्टी के रेवती रमण सिंह ने सभा से अनुपस्थित रहने की इजाजत मांगी है।

इससे पहले स्वास्थ्य कारणों से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भी सदन से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी थी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).