अल-कायदा के और आतंकवादी पकड़े जाएंगे: एनआईए

कोच्चि। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने कहा है कि अल-कायदा आतंकवादी संगठन के और सदस्य पकड़े जायेंगे। एजेंसी ने शनिवार को नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था उनमें तीन केरल और छह पश्चिम बंगाल के हैं। एनआईए ने गिरफ्तार आतंकवादियों को हिरासत में दिए जाने का आग्रह करते हुए अदालत को रविवार को बताया कि आतंकवादियों …

कोच्चि। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने कहा है कि अल-कायदा आतंकवादी संगठन के और सदस्य पकड़े जायेंगे। एजेंसी ने शनिवार को नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था उनमें तीन केरल और छह पश्चिम बंगाल के हैं।

एनआईए ने गिरफ्तार आतंकवादियों को हिरासत में दिए जाने का आग्रह करते हुए अदालत को रविवार को बताया कि आतंकवादियों के इस समूह के 10 से अधिक अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। इस समूह के सभी लोग बांग्ला बोलते हैं। उनकी देश के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर हमला करने की योजना है।

बताया कि इस समूह के और भी लोगों का पता चला है लेकिन फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। केरल से गिरफ्तार तीन आतंकवादियों में से दो को पूछताछ के लिए आज दोपहर नयी दिल्ली ले जाया गया। आतंकवादी मंगलवार तक एजेंसी की हिरासत में हैं।

उल्लेखनीय है कि एजेंसी ने कल एक साथ छापे मार कर नौ आतंकवादियों काे शनिवार तड़के गिरफ्तार किया था। उनके पास से बड़ी संख्या में आधुनिक हथियार,आपत्तिजनक दस्तावेज ,जिहादी साहित्य , सुरक्षा जैकेट, डिजिटल डिवााइस आदि बरामद किये गए हैं। उनकी देशभर के सरकारी संस्थानों और मासूम लोगों को निशाना बनाने की योजना थी। सभी आतंकवादियों को पाकिस्तान स्थित अल-कायदा ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत पर बड़े हमले के लिए तैयार किया था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).