फारूक अब्दुल्ला ने की कश्मीर में पूर्व स्थिति बहाल करने की मांग

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर में अमन के लिए पांच अगस्त 2019 से पहले की स्थिति बहाल करने की मंगलवार को लोकसभा में मांग की। अध्यक्ष ओम बिरला एक बार के स्थगन के बाद सदन में जब शांति कायम करने के लिए कृषि संबंधी विधेयकों …

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर में अमन के लिए पांच अगस्त 2019 से पहले की स्थिति बहाल करने की मंगलवार को लोकसभा में मांग की।

अध्यक्ष ओम बिरला एक बार के स्थगन के बाद सदन में जब शांति कायम करने के लिए कृषि संबंधी विधेयकों पर कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को संक्षिप्त में अपनी बात रखने का मौका दे रहे थे तो इसी बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने भी बोलने के लिए हाथ उठा दिया। अध्यक्ष को लगा कि सदन के वरिष्ठ नेता हंगामा रोकने को लेकर अपनी बात रखेंगे, इसलिए फरूक अब्दुल्ला का माइक ऑन कर उन्हें बोलने का मौका दिया गया।

फरूक अब्दुल्ला ने कहा,“ कश्मीर में जब तक पांच अगस्त से पहले की स्थिति बहाल नहीं होती है, तब तक वहां अमन बहाली नहीं हो सकती।” फरूक अब्दुल्ला कुछ और भी बोलते रहे लेकिन इसी बीच उनका माइक बंद हो गया और शोर-शराबे के बीच कुछ भी नहीं सुनायी दिया।

फरूक अब्दुला का आशय जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए अनुच्छेद 370 की बहाली से था। गौरतलब है कि पिछले वर्ष पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर राज्य को मिले विशेष अधिकार वापस ले लिये गये थे। तब गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अब यह राज्य भी देश के अन्य राज्यों की तरह का एक राज्य बन गया है और उसके पास कोई अतिरिक्त अधिकार नहीं है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).