भारत-बांग्लादेश के बीच सहयोग विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित है: भारतीय दूत

ढाका। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने कहा है कि ढाका और नई दिल्ली विकास में भागीदार हैं। दोनों देशों के बीच का यह सहयोग महज लेन-देन पर नहीं, बल्कि विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ और दोनों पड़ोसी देशों के …

ढाका। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने कहा है कि ढाका और नई दिल्ली विकास में भागीदार हैं। दोनों देशों के बीच का यह सहयोग महज लेन-देन पर नहीं, बल्कि विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ और दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ को संयुक्त तौर पर मनाने के लिए उत्सुक है। गांगुली ने यह टिप्पणी गुरुवार को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित ‘रिमेम्बरिंग महात्मा गांधी’ वेबिनार में की।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के 2 साल लंबे स्मरणोत्सव का समापन किया जाएगा। सेमिनार में गांधी आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष और नोआखली के सांसद एचएम इब्राहिम, महात्मा गांधी स्मारक सदन के चेयरमैन स्वदेश रॉय, गांधी आश्रम ट्रस्ट के डायरेक्टर्स सैयद अबुल मकसूद और नबा कुमारा राहा समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।

गांगुली ने कहा कि नोआखली, जमालपुर, अतरई और दोहार के गांधी आश्रम बांग्लादेश में गांधीवादी सिद्धांतों की मशाल को आगे ले जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने गांधी और बांग्लादेश का जनक कहे जाने वाले बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान दोनों को श्रद्धांजलि दी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).