किसान विरोधी कानून को वापस ले मोदी सरकार: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान करते हुए सरकार से किसानों को गुलामी की जंजीर में जकड़ ने वाले इस कानून को वापस लेने की मांग की है। गांधी ने शनिवार को कहा कि देश के किसानों पर आक्रमण चालू है, तेजी …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान करते हुए सरकार से किसानों को गुलामी की जंजीर में जकड़ ने वाले इस कानून को वापस लेने की मांग की है। गांधी ने शनिवार को कहा कि देश के किसानों पर आक्रमण चालू है, तेजी से, सबसे पहले नोटबंदी, उसके बाद जीएसटी और फिर कोरोना के समय उनको एक रुपया नहीं दिया गया।

किसान को मारने की कोशिश की जा रही है और कोरपोरेट्स का गुलाम बनाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से कहा “अब ये तीन भयंकर कानून, आपको खत्म करने के कानून हैं, आपके पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाले कानून हैं। हम आपके साथ खड़े हैं और इन कानूनों को हम रोकेंगे, मिलकर हम रोकेंगे।”

उन्होंने सरकार को भी चेतावनी दी और कहा “आपने बहुत बड़ी गलती की है। अगर किसान सड़क पर उतर आया, बहुत जबरदस्त नुकसान होने वाला है। ये कानून आप एकदम वापस लीजिए, टाइम ज़ाया मत कीजिए, एकदम इन कानूनों को वापस लीजिए और किसान को एमएसपी की गारंटी दीजिए।” इससे पहले उन्होंने ट्वीटकर कहा “जायज़ मांगे हैं किसानों की, देश की आवाज़ सुनो, मोदी। जय किसान, जय हिंदुस्तान।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).