प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को करेंगे अटल सुरंग का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के मनाली को लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े वाली सामरिक और सामाजिक तथा आर्थिक महत्व की अटल सुरंग का शनिवार को उद्घाटन करेंगे। नौ किलोमीटर से भी लंबी यह सुरंग दुनिया की सबसे लंबी हाईवे सुरंग है और यह सभी तरह के मौसम में खुली रहेगी जिससे अब …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के मनाली को लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े वाली सामरिक और सामाजिक तथा आर्थिक महत्व की अटल सुरंग का शनिवार को उद्घाटन करेंगे। नौ किलोमीटर से भी लंबी यह सुरंग दुनिया की सबसे लंबी हाईवे सुरंग है और यह सभी तरह के मौसम में खुली रहेगी जिससे अब लाहौल स्पीति घाटी बर्फबारी के कारण शेष देश से कटी नहीं रहेगी। इससे पहले यह घाटी कम से कम छह महीने तक बर्फबारी के कारण शेष देश से अलग थलग पड़ जाती थी।

मोदी सुरंग के उद्घाटन के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। हिमालय में पीर पंजाल की चोटी पर बनाई गई 9.2 किलोमीटर लंबी यह सुरंग समुद्र तल से 10 हजार फुट की ऊंचाई पर है और इसके बनने से मनाली तथा लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा में लगने वाले समय में भी 4 से 5 घंटे की कमी आएगी। अटल सुरंग का दक्षिणी द्वार मनाली से 25 किलोमीटर दूर 3060 मीटर की ऊंचाई पर है जबकि उत्तरी द्वारा लाहौल घाटी में तेलिंग सिसू गांव के निकट 3071 फुट की ऊंचाई पर है।

घोड़े की नाल के आकार की यह सुरंग दो लेन की है और इसकी चौड़ाई 8 मीटर तथा ऊंचाई 5.525 मीटर है। सुरक्षा और आग लगने जैसी आपात घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आकस्मिक निकास के लिए इसके नीचे एक पतली सुरंग भी बनाई गई है। इस सुरंग से हर रोज 3000 कार और 1500 ट्रक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ जा सकेंगे। सुरंग में अग्नि शमन, रोशनी और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).