दिल्ली में चलती कार पर गिरा कंटेनर, दो लोगों की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को एक कार के उपर कंटेनर के गिरने से दो लोगों की कुचलकर मौत हो गई है। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी दी है। लाजपत नगर इलाके में एक कंटेनर के पलटने से दोनों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कड़कड़डूमा निवासी 35 वर्षीय अंकित मल्होत्रा और …

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को एक कार के उपर कंटेनर के गिरने से दो लोगों की कुचलकर मौत हो गई है। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी दी है। लाजपत नगर इलाके में एक कंटेनर के पलटने से दोनों की मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान कड़कड़डूमा निवासी 35 वर्षीय अंकित मल्होत्रा और लाजपत नगर निवासी 35 वर्षीय रंजन कालरा के रूप में की गई है। दोनों एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे और इस दिन दोनों कोलकाता के लिए उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट जाने के अपने रास्ते पर थे।

दक्षिणपूर्व दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आर.पी. मीणा, “हमें तड़के लगभग 3.50 बजे फोन पर हादसे की सूचना दी गई। इसके बाद तुरंत लाजपत नगर पुलिस स्टेशन से पुलिस कर्मी मौके पर भेजे गए। वहां जाकर उन्होंने पाया कि लाल साईं मार्केट रिंग रोड के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक कंटेनर के होंडा सिटी के ऊपर पलटने के चलते वह कुचल गई है।”

उन्होंने आगे कहा, “चावल के बैग से भरे कंटेनर को क्रेन और जेसीबी की मदद से कार पर से हटाया गया। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया।” दुर्घटनाग्रस्त कार से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लाजपत नगर पुलिस स्टेशन में संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कंटेनर के चालक की तलाश की जा रही है, जो मौके से फरार है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).