बिहार विधानसभा चुनाव: लोजपा ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी की, जिसमें भाजपा और जदयू से पाला बदलकर लोजपा में शामिल हुए नेताओं को भी मौका दिया गया है। लोजपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में नौ महिलाओं को प्रत्याशी बनाया …

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी की, जिसमें भाजपा और जदयू से पाला बदलकर लोजपा में शामिल हुए नेताओं को भी मौका दिया गया है। लोजपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में नौ महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है।

पार्टी की ओर से बताया गया कि, “लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीती रात देर से अस्पताल से लौटने के इस सूची में शामिल उम्मीदवारों के नामों का चयन किया।”

लोजपा ने हाल ही में जनता दल यूनाइटेड से वैचारिक मतभेद को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर अपने दम पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर लोजपा का दामन थामने वाले रामेश्वर चौरसिया, राजेंद्र सिंह, डॉ. उषा विद्यार्थी, डॉ. रविंद्र यादव के अलावा जदयू से आए भगवान सिंह कुशवाहा को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

रामेश्वर चौरसिया को सासाराम से प्रार्टी प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि भगवान सिंह कुशवाहा को जगदीशपुर सीट के लिए टिकट दिया गया है। डॉ. उषा विद्यार्थी को पालीगंज से और राजेंद्र सिंह को दिनारा से जबकि डॉ. रविंद्र यादव को झाझा से प्रत्याशी बनाया गया है।

लोजपा संस्थापक और चिराग पासवान के पिता व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान बीमार होने के कारण काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए चिराग पासवान को अक्सर अस्पताल जाना पड़ता है। राम विलास पासवान केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).