व्यापारिक जहाजों को समुद्री डाकुओं से बचाने पर राजनाथ ने कहा नौसेना ने करिश्मा किया

दिल्ली नई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विदेशी जलक्षेत्र में व्यापारिक जहाजों को समुद्री डाकुओं से बचाने में मदद के लिए चलाए गए विभिन्न अभियानों को लेकर नौसेना की खुले दिल से सराहना की और कहा कि उसने करिश्मा किया है। सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार के दौरान दूसरे विमानवाहक पोत के निर्माण के लिए नौसेना के प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करने के संकेत भी दिए। नौसेना ने 45,000 टन वजनी दूसरे स्वदेशी विमान वाहक पोत के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। 

लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले स्वदेशी विमान वाहकों में नई विशेषताएं होंगी। उन्होंने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने का विश्वास जताते हुए कहा कि नई सरकार का ध्यान भारत को रक्षा क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने पर होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का वार्षिक रक्षा निर्यात 2023-24 में पहली बार 21,000 करोड़ रुपये को पार कर गया और उनके मंत्रालय ने अगले पांच-छह वर्ष में इसे बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा, ''हम इसे 2029-30 तक 50,000 करोड़ रुपये से अधिक तक ले जाएंगे।'' राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत की नौसेना ने करिश्मा किया है। 

ये भी पढ़ें- मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट: ‘मिनी मुंबई’ में भाजपा के निकम के सामने कांग्रेस की गायकवाड़ की चुनौती

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).