चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों ने अभूतपूर्व कार्य किया: राजनाथ सिंह

बरहरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों के साथ जारी गतिरोध के दौरान भारतीय सैनिकों ने ‘अभूतपूर्व कार्य’ किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की कोई ताकत भारत की इंच जमीन भी नहीं हथिया सकती। चुनावी रैली …

बरहरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों के साथ जारी गतिरोध के दौरान भारतीय सैनिकों ने ‘अभूतपूर्व कार्य’ किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की कोई ताकत भारत की इंच जमीन भी नहीं हथिया सकती।

चुनावी रैली में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर स्थिति का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वे भारतीय सेना की ओर से कार्रवाई का परिचालनात्मक ब्यौरा नहीं दे सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें जवानों की वीरता के बारे में जानकारी मिलेगी तब वे न केवल तालियां बजाएंगे बल्कि खुशी से उछल पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा पर जो कुछ हुआ, वह सभी को मालूम है।

सिंह ने कहा कि चीन ने भारत की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की। कौन सी वह रेजिमेंट थी… वहां बिहार रेजिमेंट के जवानों ने बलिदान देकर भारत की आन, बान और शान की रक्षा की। उन्होंने कहा कि बिहार रेजिमेंट के जवानों ने बलिदान दिया। सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता और अभूतपूर्व कार्य के लिए खड़े होकर उनका अभिवादन करें ।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता कहते हैं कि हमारी सरकार होती तो हम कुछ हीं दिनों के अंदर चीन को बाहर कर देते। सिंह ने कहा कि मैं किसी प्रधानमंत्री को दोषी ठहराना नहीं चाहता। 1962 में जो कुछ हुआ, उसकी याद भी नहीं दिलाना चाहता, लेकिन यह कहना चाहता हूं कि इसके बाद तो लंबे समय तक आपकी सरकार थी, क्या किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोगों को गुमराह करके राजनीति करने की बजाय सच बोलना चाहिए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).