मोदी, राजनाथ ने दी शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुरुवार को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। शाह आज 56 वर्ष के हो गए। वह 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनकी अगुवाई …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुरुवार को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। शाह आज 56 वर्ष के हो गए। वह 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनकी अगुवाई में पार्टी ने 2019 का आम चुनाव लड़ा और शानदार विजय हासिल की। वह 2019 के चुनाव में स्वयं गुजरात में गांधीनगर से चुनाव लड़े और लोकसभा पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता और उत्कृष्टता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान बहुत अहम है। मैं देश की सेवा में जुटे रहने के लिये उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “केंद्रीय गृहमंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमित भाई दीर्घायु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शाह को बधाई संदेश में लिखा, “राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत माननीय अमित शाह जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देश को समर्पित आपके जीवन के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं मंगलमय होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बधाई संदेश में कहा, “राष्ट्रवाद के जुनून-जज़्बे से भरपूर नेतृत्व, कुशल प्रशासक, बेहतरीन संगठनकर्ता, भारत की सुरक्षा-समृद्धि को समर्पित यशस्वी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).