मप्र में उपचुनाव से पहले कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए मतदान के ठीक नौ दिन पहले आज सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को करारा झटका देते हुए उसके एक विधायक राहुल सिंह को विधानसभा की सदस्यता से ‘त्यागपत्र’ के बाद भाजपा में शामिल कर लिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री …

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए मतदान के ठीक नौ दिन पहले आज सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को करारा झटका देते हुए उसके एक विधायक राहुल सिंह को विधानसभा की सदस्यता से ‘त्यागपत्र’ के बाद भाजपा में शामिल कर लिया।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में राहुल सिंह ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके पहले उन्होंने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को विधायक पद से त्यागपत्र सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

राहुल सिंह नवंबर दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर दमोह से पहली बार विधायक चुने गए थे और उन्होंने तब भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य के तत्कालीन वित्त मंत्री जयंत मलैया को पराजित किया था। राहुल सिंह ने भाजपा की सदस्यता लेने के दौरान मीडिया से चर्चा में मलैया को पिता तुल्य बताया और कहा कि वे भूपेंद्र सिंह की अगुवायी में भविष्य की राजनीति करेंगे।

उन्होंने इस बात से इंकार किया कि इस कार्य के लिए उन्हें कोई प्रलोभन दिया गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि उनकी मुख्य मांग दमोह में मेडिकल कॉलेज खोलने की थी और यह मांग कांग्रेस के 15 माह के शासन में पूर्ण नहीं हुई। मौजूदा सरकार ने विश्वास दिलाया है कि मेडिकल कॉलेज खाेलने की मांग पूरी होगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).