कांग्रेस के शहजादे को भारत पर नहीं विश्वास तो पाकिस्तान की सुनें: नड्डा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते कसते हुए कहा ‘शहजादे’ को भारत की किसी भी चीज पर विश्वास नहीं है, तो वे अपने ‘सबसे भरोसेमंद देश’ पाकिस्तान की ही सुन लें। नड्डा ने आज ट्वीट कर कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते कसते हुए कहा ‘शहजादे’ को भारत की किसी भी चीज पर विश्वास नहीं है, तो वे अपने ‘सबसे भरोसेमंद देश’ पाकिस्तान की ही सुन लें।

नड्डा ने आज ट्वीट कर कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा, “कांग्रेस के शहजादे को भारत की किसी भी चीज पर विश्वास नहीं है, चाहे वह सेना हो, सरकार हो या हमारे लोग हों। तो वे अपने ‘सबसे भरोसेमंद देश’ पाकिस्तान की ही सुन लें। उम्मीद है कि अब तो उनकी आंखें खुलेंगी…।”

उन्होंने आगे लिखा, “कांग्रेस अपने ही सशस्त्र बलों को कमजोर करने की मुहिम में लगी रही। कभी उनका मजाक उड़ाती रही तो कभी वीरता पर संदेह जाहिर करती रही। हर प्रकार की चालबाजी की ताकि सेना को अत्याधुनिक राफेल न मिल सके। लेकिन देशवासियों ने ऐसी राजनीति को नकारकर कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाया है।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).