राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा ने जदयू को समर्थन देने की घोषणा की

पटना। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा ने बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को समर्थन देने की घोषणा की है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मिल कर अपना समर्थन पत्र उन्हें सौंपा और कहा कि नीतीश कुमार ने मुसलमानों के हित में अच्छे कार्य …

पटना। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा ने बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को समर्थन देने की घोषणा की है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मिल कर अपना समर्थन पत्र उन्हें सौंपा और कहा कि नीतीश कुमार ने मुसलमानों के हित में अच्छे कार्य किए हैं, जिसे देखते हुए मोर्चा ने जदयू को समर्थन देने का फैसला लिया है। मोर्चा से जुड़े लाखों मुसलमान विकसित बिहार के सपने को पूरा करने के लिए नीतीश कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने परवेज सिद्दीकी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा का समर्थन खास मायने रखता है। इससे इस बात की तस्दीक होती है कि बिहार के अकलियत इस बात को बखूबी जानते हैं कि उनका सच्चा हिमायती कोई है तो वह नीतीश कुमार ही हैं। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने से पहले अल्पसंख्यकों के नाम पर केवल राजनीति होती थी उनकी बेहतरी के लिए कोई काम नहीं होता था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).