बाइडेन और हैरिस की जीत पर बॉलीवुड कलाकारों ने दी बधाई

मुंबई। अमेरिका में हुए चुनावों में जीतने पर बाइडेन और हैरिस को बॉलीवुड कलाकारों ने अपने अंदाज में बधाई दी है। कलाकारों ने कहा कि अमेरिका के लिए एक लंबी और काली रात का अंत हो गया। प्रियंका चोपड़ा जोनास, रिचा चड्ढा, फल्मिकार अनुभव सन्हिा और हंसल मेहता समेत कई बॉलीवुड शख्सियतों ने चुनाव परिणामों …


मुंबई। अमेरिका में हुए चुनावों में जीतने पर बाइडेन और हैरिस को बॉलीवुड कलाकारों ने अपने अंदाज में बधाई दी है। कलाकारों ने कहा कि अमेरिका के लिए एक लंबी और काली रात का अंत हो गया। प्रियंका चोपड़ा जोनास, रिचा चड्ढा, फल्मिकार अनुभव सन्हिा और हंसल मेहता समेत कई बॉलीवुड शख्सियतों ने चुनाव परिणामों की सराहना की है।

अमेरिकी जनता ने तीन नवंबर को हुए चुनाव में जो बाइडेन को राष्ट्रपति तथा कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति चुना है। लॉस एंजिलिस में अपने गायक पति निक जोनास के साथ रह रहीं प्रियंका ने कहा कि चुनाव ने जीवंत लोकतंत्र की भावना को सही तरीके से दर्शाया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अमेरिका ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया और फैसला आ गया है। हर वोट मायने रखता है। लोकतंत्र को किस तरह काम करना चाहिए, उसे शक्तिशाली तरीके से दर्शाने के लिए वोट देने वाले सभी लोगों की मैं प्रशंसा करती हूं। प्रियंका ने कमला हैरिस की जीत को सपने सच होने का उदाहरण बताया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति नर्विाचित हुए जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति नर्विाचित हुईं कमला हैरिस को बधाई।

अनुभव सिन्हा ने कहा कि बाइडेन की जीत का असर पूरी दुनिया में पड़ सकता है और उम्मीद है कि इससे प्यार बढ़ेगा। उन्होंने ट्वीट किया कि अमेरिका अब आप सांस ले सकते हो। अब सब सांस ले सकते हैं। अमेरिका को बधाई।

रिचा चड्ढा ने कहा कि अमेरिकी चुनाव के परिणाम कोरोना वायरस से प्रभावित इस साल के लिए उम्मीद की किरण लाने वाले हैं। हंसल मेहता ने कंगना रनौत के साथ फिल्म सिमरन की शूटिंग के क्षणों को याद किया जब ट्रंप राष्ट्रपति चुने गये थे। उन्होंने कहा कि वह सेट पर निराशा का माहौल महसूस कर सकते थे, कुछ लोग दुखी हुए, कुछ केवल चुप थे।

उन्होंने कहा कि मैं उन चेहरों को याद करता हूं और आज उन पर मुस्कान की कल्पना कर सकता हूं। एक लंबी, अंधेरी रात समाप्त हो गयी है। अभिनेत्री निमरत कौर ने कहा कि चुनाव परिणाम एक आम आदमी की ताकत की जीत हैं। अभिनेता रितेश देखमुख ने लिखा, जो जीता वही सिकंदर। अभिनेता अली फजल ने बाइडेन और हैरिस की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, यह जनता की जीत की तरह है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).