गुजरात उपचुनाव : भाजपा सभी आठ सीटों पर आगे, कांग्रेस पिछड़ी

अहमदाबाद। गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के रूझानों के मुताबिक भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। कम से कम पांच विधानसभा सीटों लम्बिडी, अब्दासा, कपराद, डांग और कर्जन पर भाजपा के प्रत्याशी कांग्रेस उम्मीदवारों पर प्रभावी बढ़त बनाए हुए …

अहमदाबाद। गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के रूझानों के मुताबिक भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। कम से कम पांच विधानसभा सीटों लम्बिडी, अब्दासा, कपराद, डांग और कर्जन पर भाजपा के प्रत्याशी कांग्रेस उम्मीदवारों पर प्रभावी बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के जयंती लाल पटेल जो शुरुआत में मोरबी सीट से बढ़त बनाए हुए थे वह भाजपा के ब्रिजेश मेरजा से करीब 1,000 मतों से पिछड़ गए हैं।

वहीं, सात सीटों पर भाजपा सुबह से ही बढ़त बनाए हुए है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक चार घंटे की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कीर्ति सिंह राणा लम्बिडी से करीब 22 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। अब्दासा में भाजपा के प्रद्युम्न सिंह जडेजा करीब 16 हजार मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के जीतू चौधरी और विजय पटेल भी क्रमश: कपराद और डांग में अपने कांग्रेसी प्रतद्विंद्वियों पर 14 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली है।

कर्जन सीट पर भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल करीब 9,900 मतों से आगे चल रहे हैं। धारी सीट से भाजपा के जेवी काकडिया, कांग्रेस प्रत्याशी से 5,500 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आत्माराम परमार अपने कांग्रेसी प्रतद्विंद्वी से गाधड़ा में 9,500 मतों से आगे चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में 60.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन आठ सीटों के लिए कुल 81 प्रत्याशी अपनी कस्मित आजमा रहे हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).