विधानसभा चुनाव में हैक हुई ईवीएम: कांग्रेस

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में महागठबंधन के पिछड़ने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने मंगलवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उपग्रह को नियंत्रित किया जा सकता है। तो फिर ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती। उन्होंने ट्वीट किया कि जब मंगल ग्रह और …

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में महागठबंधन के पिछड़ने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने मंगलवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उपग्रह को नियंत्रित किया जा सकता है। तो फिर ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती। उन्होंने ट्वीट किया कि जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपग्रह की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है, तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती।

कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या डोनाल्ड ट्रम्प हार सकते थे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के रुझानों के अनुसार दोपहर के समय तक 243 सीटों में से राजग 127 सीटों पर आगे चल रहा है। गठबंधन में भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी नीतीश कुमार नीत जदयू से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, विपक्षी महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).