अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्या कारण है कि राहुल गांधी अभी तक चुप हैं- बीजेपी

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्‍टर घोटाला मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के कथित तौर पर नाम सामने आने के बाद भाजपा ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन अपना हमला जारी रखा और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन …

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्‍टर घोटाला मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के कथित तौर पर नाम सामने आने के बाद भाजपा ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन अपना हमला जारी रखा और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि कल रविशंकर प्रसाद ने प्रेसवार्ता की थी। उस प्रेसवार्ता का मकसद ये था कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ लोग यानि सोनिया गांधी, राहुल गांधी इस घोटाले में अपनी पार्टी के बड़े नेताओं का नाम आने पर स्पष्टीकरण दें। मगर अभी तक उधर से चुप्पी और खामोशी ही मिली है।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बार-बार, छोटी-छोटी चीजों पर ट्वीट करता है वह इतने बड़े घोटाले में स्पष्ट रूप से अपने नेताओं के नाम सामने आने के बावजूद भी चुप्पी साधे हुए हैं। रक्षा समझौतों में कांग्रेस पर हमेशा घोटाले करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पूछा कि क्या कारण है कि राहुल गांधी अभी तक चुप हैं? ज्ञात हो कि एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि 3,000 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे मामले में आरोपी राजीव सक्सेना ने पूछताछ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और खुर्शीद तथा कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी और पुत्र बकुल नाथ के नाम लिए हैं।

राठौर ने कहा कि जब भी रक्षा सौदों में घोटाले की बात आती है तो कांग्रेस का नाम आता है। उन्होंने कहा कि जीप घोटाला, टाट्रा ट्रक घोटाला, बोफोर्स घोटाला और अब अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, ये सब कांग्रेस के शासन में हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि रक्षा समझौतों में कांग्रेस ने हमेशा घोटाले किये हैं?

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).