गुजरात: नवनिर्वाचित आठ विधायकों ने ली शपथ

अहमदाबाद। सचिवालय में आयोजित समारोह में गुरूवार को गुजरात में भाजपा के आठ नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने अबडासा सीट से निर्वाचित प्रद्युम्नसिंह जडेजा, मोरबी से बृजेश मेरजा, करजन से अक्षय पटेल, कपराड़ा से जीतू चौधरी, धारी से जेवी ककाड़िया, गढाड़ा से आत्माराम परमार, डांग …


अहमदाबाद। सचिवालय में आयोजित समारोह में गुरूवार को गुजरात में भाजपा के आठ नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने अबडासा सीट से निर्वाचित प्रद्युम्नसिंह जडेजा, मोरबी से बृजेश मेरजा, करजन से अक्षय पटेल, कपराड़ा से जीतू चौधरी, धारी से जेवी ककाड़िया, गढाड़ा से आत्माराम परमार, डांग से विजय पटेल और किरीतसिंह राणा को शपथ दिलवाई।

समारोह में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मौजूद रहे। बता दें कि अब 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 111 हो गई है। उपचुनाव से पहले इन सभी आठ सीटों पर कांग्रेस काबिज थी।जून में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ मौजूदा विधायकों के पार्टी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव की जरूरत थी। इस्तीफा देने वाले आठ लोगों में प्रद्युम्नसिंह जडेजा, बृजेश मेरजा, अक्षय पटेल, जीतू चौधरी और जे वी ककाड़िया शामिल थे। बाद में ये पांचों भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें सत्तारूढ़ दल ने टिकट दिया और आखिरकार इन चुनावों में भी जीत गए। आठों सीटों पर उपचुनाव तीन नवंबर को हुए थे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).