दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, बेटा घायल

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में सोमवार सुबह लोगों के एक समूह ने निजी रंजिश में कथित तौर पर हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और उनके बेटे को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। दिल्ली भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि मृतक की पहचान …

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में सोमवार सुबह लोगों के एक समूह ने निजी रंजिश में कथित तौर पर हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और उनके बेटे को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। दिल्ली भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि मृतक की पहचान पार्टी कार्यकर्ता जुल्फिकार कुरैशी (50) के रूप में हुई है।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया कि कुरैशी एक आरटीआई कार्यकर्ता थे और अवैध स्क्रैप डीलरों का विरोध करते थे। यह घटना उस समय हुई जब कुरैशी और उनका 22 वर्षीय बेटा अपने घर के पास घूम रहे थे। पुलिस ने बताया कि कुरैशी को सिर में गोली मारी गई, जबकि उनके बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुरैशी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) वेद प्रकाश सूर्या ने कहा कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों कई आपराधिक मामलों में भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि निजी दुश्मनी का मामला होने का संदेह है लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वेद प्रकाश सूर्या ने कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और संदग्धिों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).