'नाम नहीं ले रहे क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप पूरा सच बता देंगे' राहुल गांधी ने PM मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम ले फिर घेरा

दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यस्थता संबंधी दावा करने के संदर्भ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया क्योंकि उन्हें पता है कि अगर वह ऐसा करेंगे तो ट्रंप सारी सच्चाई सामने रख देंगे। उन्होंने संसद परिसर में संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि सबको मालूम है कि क्या हुआ है। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। सबको मालूम क्या हुआ है। बोल नहीं पा रहे हैं, यह वास्तविकता है। अगर प्रधानमंत्री ने बोल दिया, वह (ट्रंप) खुलकर बोल देंगे और पूरी सच्चाई रख देंगे। इसलिए (मोदी) नहीं बोल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी वह (ट्रंप) व्यापार समझौता चाहते हैं। वहां (ट्रंप) दबाएंगे। आप देखना कि कैसा व्यापार समझौता होता है।’’ 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संवददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने गोलमोल तरीके से बात की है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री सीधे कहें कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने झूठ बोला है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा था कि दुनिया के किसी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा था।

ये भी पढ़े : लोकसभा में उप्र का परिषदीय विद्यालयों को बंद करने के मामले पर चर्चा, सपा नेता ने उठाया मुद्दा, सरकार के आदेश को बताया गरीब विरोधी

 

 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.