प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू की बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि ये पर्व हर किसी के जीवन में सुख एवं समृद्धि के साथ नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करें। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि ये पर्व हर किसी के जीवन में सुख एवं समृद्धि के साथ नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करें। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।’’

पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह त्योहार तमिल संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ तालमेल बैठाकर जीने की प्रेरणा देता रहे और हर किसी में करुणा एवं दया का भाव मजबूत करता रहे।’’

माघ बिहू पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने गुजरात के लोगों को उत्तरायण की शुभकामनाएं दीं। मकर संक्रांति एक ऐसा त्यौहार है जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम और तरीकों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इसे तमिलनाडु में पोंगल के नाम से जाना जाता है। असम में इसे माघ बिहू और गुजरात में इसे उत्तरायण कहते हैं।

पंजाब और हरियाणा में इस समय नई फसल का स्वागत किया जाता है और लोहड़ी पर्व मनाया जाता है।इस दिन पतंग उड़ाने का भी विशेष महत्व होता है और लोग बेहद आनंद और उल्लास के साथ पतंगबाजी करते हैं। गुजरात में इस दिन पतंगबाजी के बड़े-बड़े आयोजन किए जाते हैं।

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नागरिकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से लिखा है ‘सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामनाओं के साथ सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ सभी देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल एवं उत्तरायणी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आएं। ईश्वर से कामना है कि आप खुश रहें, स्वस्थ रहें।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “फसलों की कटाई का समय खुशी और उत्सव का अवसर होता है। सभी को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, भोगी और उत्तरायण की शुभकामनाएं। हक के लिए शक्तिशाली लोगों के खिलाफ लड़ रहे किसान, मजदूरों के लिए विशेष प्रार्थना और शुभकामनाएं।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और भोगी की हार्दिक शुभकामनाएं। फसलों से जुड़े इन त्यौहारों के उल्लास के बीच ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि फसल उगाने वाले अन्नदाताओं को न्याय मिले।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).