एक नहीं बल्कि दो बार दरिंदों की हैवानियत का शिकार हुई मासूम, नौ लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

उमरिया (मप्र)। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में 13 वर्षीय एक लड़की का इस महीने की शुरुआत में दो बार अपहरण कर कथित रूप से नौ लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। मामले …

उमरिया (मप्र)। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में 13 वर्षीय एक लड़की का इस महीने की शुरुआत में दो बार अपहरण कर कथित रूप से नौ लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित लड़की की मां ने 14 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद शुक्रवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि इस लड़की को चार जनवरी को उसको जानने वाला एक व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर यहां के एक मार्केट से अगवा किया और सुनसान जगह पर ले गया, जहां अगवा करने वाले इस व्यक्ति और छह अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में पांच जनवरी को उसे रिहा कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इसलिए वह डर गई और उसने कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि पीड़िता का 11 जनवरी को इनमें से एक आरोपी ने फिर अपहरण कर लिया। अधिकारी ने कहा कि उसे फिर सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां पिछली घटना के तीन आरोपियों और दो अज्ञात ट्रक चालकों सहित पांच लोगों ने उस दिन और 12 जनवरी को कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बीच लड़की के घरवालों ने 11 जनवरी को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बाद में लड़की उनके चंगुल से छूटकर किसी तरह अपने घर पहुंच गई, जिसके बाद उसकी मां ने 14 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पीड़िता का बयान दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने भादंवि की धारा 376 एवं 366-ए सहित विभिन्न संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).