26 जनवरी से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी किया परामर्श, परेड देखने की इजाजत तभी मिलेगी जब…

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने परामर्श जारी किया है। जिसमें कहा है कि राजपथ पर लोगों को परेड देखने की इजाजत तभी मिलेगी जब उनके पास आमंत्रण-पत्र या टिकट होगा। इस व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसमें पुलिस ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में 15 वर्ष से …

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने परामर्श जारी किया है। जिसमें कहा है कि राजपथ पर लोगों को परेड देखने की इजाजत तभी मिलेगी जब उनके पास आमंत्रण-पत्र या टिकट होगा। इस व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसमें पुलिस ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में 15 वर्ष से कम आयुवर्ग के लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।

दिल्ली पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘इस वर्ष, गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिये प्रवेश आमंत्रण पत्र अथवा टिकट से ही मिलेगा और इस व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा। जिनके पास आमंत्रण पत्र/टिकट नहीं है उन्हें सलाह दी जाती है कि वे घर पर ही सीधा प्रसारण देखें। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों को राजपथ पर परेड देखने के लिए आने की इजाजत नहीं है।’’

पुलिस ने कहा कि इस वर्ष कार्यक्रम में निर्बाध प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में जमीन से लेकर आसमान तक अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। यहां हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं तथा शहर के व्यस्त बाजार एवं इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। किसान संगठनों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के लिये लगाई जाने वाली कुर्सियों को भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए लगाया जाएगा। इस बार परेड देखने वालों की संख्या में भी कटौती करते हुई इसे 25 हजार तक सीमित किया गया है जबकि पिछली बार यहां करीब सवा लाख लोगों के लिये व्यवस्था थी।

गणतंत्र दिवस के पहले कई जगहों पर बम होने की अफवाह के बाद पुलिस सतर्क
गणतंत्र दिवस के पहले उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद,कानपुर और इलाहाबाद में इस सप्ताह बम होने की कम से कम छह अफवाहें फैलीं। गौतमबुद्ध नगर जिले में दो दिन में दो जगहों पर बम होने की अफवाह के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने सभी बॉर्डरों पर सघन जांच शुरू कर दी है और यहां के विभिन्न मॉल, बाजार, होटल तथा सामरिक महत्व के प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में दो स्थानों पर बम होने की सूचना मिलने और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर धारा 144 लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि नोएडा के सभी मॉल, मेट्रो स्टेशन और बाजारों में पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है और संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस चप्पे चप्पे पर निगाह रखे हुए है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).